Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने कुजामा कोलियरी में हुए घटना को लेकर किया क्षेत्र का दौरा



Dhanbad। लोदना क्षेत्र की कुजामा कोलियरी अंतर्गत एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग की परियोजना माइंस में कोयला चोर और सीआइएसएफ की टीम के बीच हुए भिड़ंत एवं गोलीबारी के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए उपायुक्त  माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार एडीएम लॉ एंड आर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद ने आज दिनांक 19 जुलाई 2024 को क्षेत्र का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया, उन्होने कहा कि स्थिति अभी सामान्य है। किसी भी प्रकार की लॉ एंड आर्डर की समस्या अब नही है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।मौके पर झरिया अंचलाधिकारी एवं संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें।


*#Team_PRD_Dhanbad*

Post a Comment

0 Comments