Dhanbad। संत निरंकारी मिशन के मुख्यालय दिल्ली से केंद्रीय प्रचारक इंद्रजीत शर्मा जी धनबाद जोन में मिशन के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने हेतु 16 जुलाई से स्थान स्थान में जा जाकर सतसंग में सतगुरु के संदेश दे रहे हैं। इसी लड़ी में आज दिनांक 19 जुलाई को बलियापुर स्थित आमझर बस्ती शिव मंदिर प्रांगण में विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। श्री शर्मा जी ने सत्संग के दौरान अपने प्रवचन में फरमाया की आज दुनिया में सबसे ज्यादा प्रेम की आवश्यकता है। निरंकारी मिशन इसी प्रेम, दया, करुणा,भाईचारा, सहनशीलता, मिलवर्तन का संदेश देने हेतु स्थान स्थान में इस तरह के सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।
शास्त्रों में भी वर्णित है :
*बिनु सत्संग विवेक न होई,*
*राम कृपा बिन सुलभ न सोई।*
राम (सतगुरु) की कृपा से ही मनुष्य को ईश्वर की प्राप्ति होती है, और ईश्वर प्राप्ति से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।
झारखंड जोन के जोनल इंचार्ज श्री जी.एस. मित्तर जी ने जानकारी देते हुए बताए कि धनबाद जोनल मुख्यालय बरवाअड्डा स्थित संत निरंकारी सतसंग भवन में प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से प्रातः 10 से 1 बजे तक इसी तरह सतसंग का आयोजन होता है।
केंद्रीय प्रचारक परम पूज्य इंद्रजीत शर्मा जी का ये कल्याणकारी यात्रा दिनांक 16 जुलाई को संत निरंकारी सत्संग भवन बरवाअड्डा से आरंभ होकर ऊर्जा नगर, जामताड़ा, गिरिडीह, ईसरी, अमलाबाद, बलियापुर, करहरिया, पेटरवार, कठारा, बोकारो स्टील सिटी, चास बाजार भवानीपुर, चंदनकियारी एवम अन्त में दिनांक 25 जुलाई को सिंगदाहा में सम्पन्न होगा।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments