Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद में छोटी सी बात पर हुआ बड़ा बवाल, दंपति और पुलिस पदाधिकारी आपस में भिड़े

 



धनबाद- छोटी सी बात एक बड़ा बवाल बन गया. यह मामला धनबाद का है. दरअसल, बवाल की वजह दो गाड़ियों के बीच हुई मामूली टक्कर बना है. आज बिपत्तारिणी पूजा है और एक दंपति हीरापुर क्षेत्र से पूजा करके अपनी कार से घर लौट रहे थे इसी दौरान रणधीर वर्मा चौक के पास अचानक से ब्रेक लगने से पीछे से आ रही एक पुलिस गाड़ी ने टक्कर मार दी.इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.दोनों ही पक्ष आपस में उलझ गए. एक ओर दंपति का कहना है कि बात छोटी थी पर पुलिस पदाधिकारी ने बतमीजी से बात की जबकि ट्रेफिक रूल सब के लिए बराबर है.वही ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने किसी प्रकार की बतमीजी नहीं की और न ही थाने बुलाया गया. दम्पति बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं.इधर दम्पति पुलिस पदाधिकारी द्वारा माफ़ी मांगे जाने की मांग को लेकर ट्रैफिक पुलिस विभाग कार्यालय के बाहर डटे रहे।





Post a Comment

0 Comments