धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद में आज उत्साह नामक कार्यक्रम के अंतर्गत पैरंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अभिषेक कुमार तथा अभिभावकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जूनियर विंग (कक्षा नर्सरी से तीन तक) के बच्चों द्वारा सुंदर गीत तथा नृत्य के माध्यम से अपने प्यारे माता-पिता के प्रति अपने प्यार और कृतज्ञता को दिखाने के लिए सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। " माता -पिता"- नृत्य ने सब का मन मोह लिया। बच्चों के माता-पिता की उपस्थिति ने इस अवसर की शोभा बढ़ा दी। बच्चों के असाधारण प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने संक्षिप्त शब्दों में शिक्षकों, छात्रों तथा अभिभावकों के प्रति प्रशंसा, सराहना तथा आभार व्यक्त किया तदंतर अंतर्राष्ट्रीय गणित तथा सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले कक्षा एक और दो के बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गयाl। पदक प्राप्त करने वाले बच्चों के नाम इस प्रकार हैं –
IMO गोल्ड मेडलिस्ट बच्चों के नाम इस प्रकार हैं- कक्षा एक से मनजीत कुमार,विद्या कुमारी, यशवी कुमारी, आयशा अंजुम
कक्षा 2 से आकांक्षा कुमारी आरुष ठाकुर विष्णुप्रिया नैंसी शर्मिष्ठा गनाय
IGKO गोल्ड मेडलिस्ट के नाम है- चिराग कुमार सिन्हा( कक्षा 1) तथा अभिनव कुमार (कक्षा 2 )
प्राचार्य अभिषेक कुमार ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा अभिभावकों को यह भरोसा दिलाया कि उनके बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय प्रतिबद्ध है




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments