Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद, झरिया एवं टुण्डी तीन विधानसभा क्षेत्र से जदयू उतारेगी अपना उम्मीदवार

 


धनबाद। जिला जनता दल यू० के जिला अध्यक्ष  पिन्टु कुमार सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज धनबाद जिला जनता दल यू० के जिला कार्यसमिति/प्रखण्ड अध्यक्ष / नगर अध्यक्ष सहित प्रदेश के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक धनबाद परिसदन में की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने किया।संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने कहा कि आज जिला कार्यसमिति की बैठक में सभी वक्ताओं ने प्रस्ताव पारित किया कि धनबाद जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यू० चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। जिसमें धनबाद विधानसभा, झरिया विधानसभा एवं टुण्डी विधानसभा है। गत दिनों पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक विधानसभा चुनाव लड़ने की सूची सौंपी गई। जिसमें ये तीनों विधानसभा शामिल है। जनता दल यू० अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट गई है और अगस्त के अंतिम सप्ताह में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय झा, झारखण्ड के प्रभारी श्री अशोक चौधरी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो धनबाद आयेंगे। जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बिंदु देवी, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, विद्यानंद पासवान, राजेश राम, बुधन सिंह, राकेश सहाय, दीपक महतो, रीता रानी मंडल, बबलू मोदक, शंकर चौरसिया, बबिता देवी, महेश सिंह, शिशिर दा, मिथिलेश दुबे, सुनील मिस्त्री, शंकर सिंह, बैजू सिन्हा, प्रबोध पांडेय, कामेश्वर यादव, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप, संजय डे,आदि मौजूद थे।





Post a Comment

0 Comments