धनबाद। जिले में सरकारी व निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर हैं। कोलकाता में महिला रेजिडेंट चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 24 घंटे के कार्य बहिष्कार का एलान किया है। चिकित्सक शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। हालांकि कार्य बहिष्कार के दौरान इमरजेंसी सेवा बहाल राखी गई है.लेकिन ओपीडी व इलेक्टिव सर्जरी नहीं की जाएगी। आज सीएस कार्यालय से विरोध मार्च निकाला भी निकाला गया.जिसमे डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का समूह शामिल हुआ. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी भूषण ने कहा कि कोलकाता की घटना मर्माहत करनेवाली घटना है और आम लोगों में भी आक्रोश है. घटना के विरोध में डॉक्टर्स आज कार्य बहिष्कार पर है.आईआईटी आईएसएम भी इस प्रोटेस्ट में अपना समर्थन दिया है. डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा कि कार्य बहिष्कार का आह्वाहन आई एम ए और झासा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है. डॉ. आरती सिंह ने कहा कि चिकित्सकों कि सुरक्षा के लिए अविलम्ब मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागु होना चाहिए. झासा के सचिव डॉ. जितेश ने कहा कि डॉक्टरो के साथ बार बार घटनाये हो रही है और इसकी रोकथाम के लिए प्रोटेक्शन एक्ट को सरकार अविलम्ब लागु करे. स्वास्थ्य कर्मचारी संजूत सहाय ने कहा कि कोलकाता कि घटना अमानवीय घटना है. स्वास्थ्य कर्मचारी भी डॉक्टरो के समर्थन में हैं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments