Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद आयकर बार एसोसिएशन की आमसभा में वर्ष 2024-26 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन,ललित कुमार झुनझुनवाला अध्यक्ष चुने गए


धनबाद। आयकर बार एसोसिएशन की 56वीं वार्षिक आमसभा होटल कोल कैपिटल, धनबाद में संपन्न हुई। इस आम बैठक में सत्र 2024 से  2026 के लिए नई कार्यकारनी का चयन चुनाव अधिकारी  रविंद्र कुमार पटनिया एवं  रामविलास गोयल के देखरेख में सर्वसहमति से संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष के लिए  ललित कुमार झुनझुनवाला,  उपाध्यक्ष  भारतेश सापडिया, सचिव  मनीष कुमार पसारी, कोषाध्यक्ष श्री विनय कुमार अग्रवाल, सहसचिव श्याम कुमार पसारी एवं श्री विकास गुप्ता का चयन हुआ। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य में मनोज कुमार अग्रवाल, अमित डालमिया, विवेक पसारी, नितिन हडोदिया, दीपक वर्मा, रोहित चौधरी, गोपाल शर्मा, कुंदन सिंह, सुमित सुल्तानिया, विवेक अग्रवाल एवं पंकज केजरीवाल भी मनोनीत किए गए। 

उक्त आमसभा में वार्षिक प्रतिवेदन सीए श्याम पसारी ने प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष सीए विनय अग्रवाल ने वर्ष 2023-24 का आय एवं व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके अतिरिक्त 2024 25 के लिए आकेक्षक के तौर पर श्याम शाह को सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। 

कार्यक्रम में एक्सिस म्युचुअल फंड एवं दी वे कैपिटल के द्वारा म्युचुअल फंड के लाभ बताए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ललित झुनझुनवाला एवं सचिन श्री मनीष पसारी ने आगामी वर्षों में नए सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी, बड़े एवं छोटे सेमिनार के माध्यम से सदस्यों के विकास एवं ज्ञान की बढ़ोतरी तथा अन्य प्रोफेशनल डेवलपमेंट पर कार्य करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में लगभग 80 सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments