Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद जिला तीरंदाजी संघ की बैठक संपन्न, 29 अगस्त को तीरंदाज खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित: विजय झा

 


धनबाद:धनबाद जिला तीरंदाजी संघ की एक बैठक संघ के अध्यक्ष विजय झा की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की प्रत्येक वर्ष की भांति 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद के  राष्ट्रीय खिलाड़ियों को   सम्मानित किया जाएगा। तीरंदाजी संघ के विजय झा ने बताया सम्मान समारोह  29 अगस्त 2024 को अपराह्न 3:00 बजे  में हीरापुर लुबी सर्कुलर रोड स्थित यूनियन क्लब में होगा। जिसमें तीरंदाजी के  प्रतिभावान नामचीन   बालक, बालिका खिलाड़ियों व प्रशिक्षको को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में जुबेर आलम महासचिव, तारकनाथ दास उपाध्यक्ष, सदस्य अमित कुमार और सुरेंद्र  उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments