Dhanbad। पंख एक नई दिशा की महिलाओं ने यूनियन क्लब मे सावन महोत्सव धुम धाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना से हुईं । मुख्य अतिथि सावत्री देवी (पत्नी ढुल्लू महतो सांसद ,धनबाद , ) प्रियंका पॉल को अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने अंग वस्त्र और गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया। झूले की सजावट देख कर सारी महिलाये काफी खुश थी सभी ने खूब झूला झूला और सभी महिलाएं हरे रंग के साड़ी , चूड़ी , मेहंदी,और श्रृंगार करके खूब डांस ,गाना, भजन और खूब मस्ती की।मूसलाधार बारिस मे खूब मजा किया और लाजवाब ब्यजन का लुफ्त उठाया। बहुत सारे गेम खेलकर काफी खुश नजर आ रही थी। और सारी महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी दिया गया। पंख की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संरक्षक साधना सूद जी ने कार्यक्रम को रंगीन और खुशनुमा बना दिया मौके पर उपाध्यक्ष नम्रता गुप्ता, महा सचिव सुधा गुप्ता, गायत्री गुप्ता, ललिता चौहान, श्रुति गुप्ता,श्रद्धा शाह, सुमन सिंह, कल्पना रंजन मौजूद थी।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments