धनबाद। शहीद स्मारक सरायढेला एवं मेमको मोड़ में शहीद मनींद्र नाथ मंडल का 75वीं जयंती मनाई गई.सर्वप्रथम शहीद मनींद्र नाथ मंडल की धर्मपत्नी रेखा मंडल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस जयंती के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने उपस्थित हुए.शहीद मणींद्र नाथ मंडल को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि वे झारखंड आंदोलन के एक अग्रणी आंदोलनकारी थे। आज स्वर्गीय मंडल जैसे वीर शहीदों के वजह से अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हो पाया हैं।समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विस्थापितों के हक लिए लड़ाई लड़ी। मौके पर रेखा मंडल ने कहा कि उनके पति मनींद्र नाथ मंडल का जन्म मां मनसा पूजा के दिन ही हुआ था और इसलिए उनका नाम मनी पड़ा.मनी यानी जो चमकता है और सबको अपनी चमक देता है वे थे मनींद्र नाथ मंडल.इस अवसर पर समाजसेवी मयूर शेखर झा ने कहा कि मनींद्र नाथ मंडल सदैव किसान मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे।
झारखंड सुंडी समाज कल्याण समिति महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना मंडल जी मेमको मोड़ स्थित मंणीन्द्रनाथ मंडल चौक का पहला स्थापना दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज मंणीद्रनाथ मंडल जी का 75 वां जयंती है और इस मौके पर समाज के सभी वर्गों के लोग सभी पार्टियों के लोग सम्मिलित हुए और एकता का परिचय दिए, क्योंकि मंणीद्रनाथ मंडल किसी एक विशेष जाति के नहीं थे। वे सभी दलित पीड़ित लोगों के आवाज थे। उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं, पीड़ित दलित के आवाज बने। जिस कारण माफियाओं ने उनके आवाज को हमेशा के लिए बंद कर दिए। मौके पर सभी समाज प्रेमी गण मौजूद रहे।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments