Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, उच्च शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव--उत्पाद आयुक्त


धनबाद।धनबाद जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी के नेतृत्व में एल सी रोड  स्थित आवास में एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी उपस्थित थे।बैठक का संचालन राजेन्द्र वर्मा ने की। सर्व प्रथम जिला परिषद उपाध्यक्ष  सरिता देवी एवं गिरिडीह लोक सभा के सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।श्रीमती देवी ने कहा कि उत्पाद आयुक्त का धनबाद में पदस्थापित होने से निश्चित रूप से समाज के बच्चों को कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। अपने संबोधन में उत्पाद आयुक्त  रवानी ने कहा कि समाज उत्थान में शिक्षा बहुत ही जरूरी है।क्योंकि शिक्षा के बगैर आप उच्चाई तक नही जा सकते है।उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि यदि आप समाज या परिवार को उत्थान की ओर ले जाना चाहते है तो सबसे पहले आप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा की और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। शिक्षा पर खर्च करें।क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके सहारे आप अपने परिवार के साथ साथ अपने समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते है।उन्होंने समाज के लोगों को शराब सेवन नही करने की सलाह दी है।मौके  पर राष्ट्रीय मानव अधिकार के प्रदेश अध्यक्ष सह झामुमो के नेता सुरेंद्र रवानी,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह चंद्रवंशी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन,चंद्रवंशी समाज के अमरजीत कुमार,रंजीत कुमार,जितेंद्र कुमार,चमारी राम, दिलीप सिंह, मगधीश कुमार ,संजय कुमार,जोराखन सिंह, विजय कुमार हरिओम, छोटू सिन्हा, अशोक प्रसाद, सुनील रवानी, राजेश कुमा,मनोज कुमार रवानी, शिबू चंद्रवंशी, अजय कुमार,सुचित कुमार चंद्रवंशी एवं कई समाज के लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments