Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला ‌के तोपचांची अंचल के बाघमारा स्थित ड्रीम पब्लिक स्कूल में 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे धूम धाम से मनाया गया

 



धनबाद। जिला ‌के तोपचांची अंचल के बाघमारा स्थित ड्रीम पब्लिक स्कूल में 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने मनमोहक देश भक्ति और रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही ब्राह्मणडीहा निवासी नवोदित कलाकार सोमनाथ उपाध्याय नें कर्ण प्रिय मधुर देश भक्ति गानों से उपस्थित सब का मन मोह लिया। वहीं विद्यालय के संस्थापक समाजसेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के संरक्षक  रबीन्द्र तिवारी एवं गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सह विद्यालय के निदेशक गिरिधारी महतो ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। विद्यालय के सचिव रोहित तिवारी, प्रिंसिपल ER धनेशवर प्रसाद, शिक्षक श्याम प्रसाद, सुकुमार तिवारी, अमित उपाध्याय, प्रीति चन्द्र वंशी, निधि साहू, बबीता मोहली,शाहिना कौशर,मो नाजिर, विकास कुमार, रोहित गोस्वामी, पायल कुमारी सहित विद्यालय के सभी कर्मचारियों के अलावे सैकड़ों बच्चे, दर्ज़नों अभिभावक भी कार्यक्रम का आनंद लेते हुए उपस्थित थे ।

आजादी के इस 78वें महोत्सव में मुख्य रूप से अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी परिषद  झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय  सुरेश चन्द्र तिवारी जी, आर्ष परिषद कतरास ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष  प्रमोद दुबे जी, ह्युमन राइट्स मिशन के धनबाद जिला अध्यक्ष धूर्येटि  प्रसाद दुबे जी, संपूर्ण विप्र समाज के जिला अध्यक्ष गिरिजा शंकर उपाध्याय जी, आर्ष परिषद कतरास ब्राह्मण समाज के सचिव राजेश पांडेय जी, युवा समाज सेवी गौरव दुबे, शिक्षाविद विनोद भट्ट शास्त्री जी, समाज सेवी उज्ज्वल तिवारी आदी उपस्थित होकर ड्रीम पब्लिक स्कूल के रंगारंग कार्यक्रम आयोजन शामिल हुए।


Post a Comment

0 Comments