धनबाद: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी छात्रा के साथ हुई हैवानियत के विरोध में बरटांड स्थित एशियन हॉस्पिटल के डॉक्टर बेमियादी हड़ताल पर हैं।आज हड़ताल का दूसरा दिन है।हॉस्पिटल के ओ पी डी में सन्नाटा पसरा है।ओपीडी में आई एम ए के अगले आदेश तक ओपीडी बंद रहेगा इसका नोटिस चिपकाया गया है।दूरदराज से इलाज कराने आ रहे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। पोस्टर बैनर के साथ सभी डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया है। अस्पताल के सेंटर हेड डॉक्टर सी राजन ने कहा कि आईएमए के घोषणा के बाद पूरे देश के निजी और सरकारी अस्पताल के डॉक्टर 24 घंटे के देशव्यापी हड़ताल पर है इसी संदर्भ में एशियन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ओ पी डी में 24 घंटे हड़ताल किया है एशियन हॉस्पिटल के अधिकारी मोहम्मद ताजुद्दीन ने कहा अस्पताल के मुख्य द्वार पर अस्पताल के समस्त डॉक्टरों की टीम, सभी स्वास्थ्य कर्मियों व नर्सेज ने ने देश के सभी डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए धरना देकर प्रदर्शन किया है सरकार इस पर त्वरित रूप से संज्ञान ले कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें सख्त कानून बनाए ताकि दोबारा भविष्य में ऐसी घटना किसी के साथ ना घटे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments