धनबाद। बांग्ला भाषा भाषियों की हक और अधिकार की लड़ाई में निरंतर संघर्ष रत झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के केंद्रीय प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आज रांची जाकर प्रदेश के मुख्य राजनीतिक दलों के प्रदेश तथा केंद्रीय अध्यक्षों से मिलकर अपनी मांग पत्र सौंपी गई। प्रदेश के जिन क्षेत्रों में बांग्ला भाषा भाषियों की जन बहुलता है वैसे क्षेत्रों में बांग्ला भाषी उम्मीदवार को ही दल का प्रत्याशी बनाया जाय।अपने मांग पत्र में समिति द्वारा कहा गया की देश के स्वतंत्रता से लेकर झारखंड अलग प्रांत तथा उसकी सम्पूर्ण विकास में बांग्ला भाषियों की अहम योगदान रहा है बावजूद उसके आज बांग्ला भाषा एवं बांग्ला भाषी अपनी अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति के प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित थे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल, शेताँक सेन,सुभाष सिंहराय, आशित चक्रबर्ती, मलय दास,चिंटू बोस आशित भट्टाचार्य, सुब्रत चौधरी, अनंत कुंडू, जहर रक्षित, अशित चक्रबर्ती, विकाश भट्टाचार्य, बप्पा दे, अषिश मंडल शामिल थे।
.jpg)
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments