Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनता दरबार में आयुष्मान कार्ड पर एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की इलाज नहीं करने की शिकायत आई


धनबाद। मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एक महिला ने उपायुक्त को बताया कि उनके पास आयुष्मान कार्ड है। फिर भी एस.जे.ए.एस. सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा उनका इलाज नहीं किया जा रहा है। मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को इस दिशा में उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। वही गोविंदपुर से आए युवक ने उपायुक्त को बताया कि 2017 में एनएच 2 के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण हुआ। अधिग्रहण के बाद घर भी तोड़ दिया। जब उन्होंने मुआवजा मांगा तो जमीन गैर आबाद बताकर मुआवजा नहीं दिया। जबकि उसी खाता और प्लॉट नंबर के दूसरे रैयतों को मुआवजा मिला। वहीं मुआवजा के लिए सारे कागजात दोबारा जमा करने पर गोविंदपुर अंचल कार्यालय के अमीन ने कहा कि उनके कागज खो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तुरंत जिला भु-अर्जन पदाधिकारी को शिकायतकर्ता के कागजात की जांच करने और यदि कागजात सही है तो शीघ्र मुआवजा का भुगतान कराने का निर्देश दिया।जनता दरबार में नावाडीह पंचायत स्थित नंदन रेजिडेंसी फेज 1, 2 और 3 के निवासियों ने भी जल जमाव की परेशानी की शिकायत उपायुक्त से की। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान बेसमेंट, आने जाने के रास्ते सहित पूरे परिसर में पानी भर जाता है। जिस कारण वहां के निवासियों और बच्चों को स्कूल आने जाने में भारी कठिनाई हो रही है। यह समस्या पिछले 2 साल से उत्पन्न हो रही है। पूरा इलाका टापू बन जाता है।

इसके अलावा जनता दरबार में इलाज के लिए सहायता प्रदान करने, ऑनलाइन रसीद नहीं कटने सहित अन्य शिकायत प्राप्त हुई।



Post a Comment

0 Comments