Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सामाजिक कार्यकर्ता सोहराब खान ने अपनी हिंदू बहन से हाथों पर राखी बंधवाया


धनबाद। शहर के जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता सोहराब खान ने पहला कदम की संचालिका अनीता अग्रवाल से अपने हाथों पर राखी बंधवाया। वे मुस्लिम समुदाय से आते हैं और पहला कदम स्कूल की संचालिका श्रीमती अनिता अग्रवाल जो  हिंदू धर्म से संबंध रखती है पिछले एक दशक से रक्षा बंधन के अवसर पर अनिता अग्रवाल अपने भाई सोहराब खान के हाथ की कलाई पर रक्षा सूत्र राखी बांधती आ रही है जो धनबाद की गंगा जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की शानदार मिशाल कायम करती है!बताते चलें की सोहराब खान चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के संस्थापक सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता हैं पिछले कई वर्षों से पहला कदम स्कूल से जुड़े है और पहला कदम स्कूल की संचालिका श्रीमती अनिता अग्रवाल को अपनी बड़ी बहन मानते हैं और पिछले एक दशक से श्रीमती अनिता अग्रवाल के हाथों अपनी कलाई पर रक्षा बंधन के अवसर पर राखी बंधवाने आ रहे हैं। सोहराब कहते हैं कुछ लोग मुझे मजहबों में ढूंढते हैं और मैं इंसानियत में बसता हूं,क्योंकि मेरा मज़हब मुझे इंसानियत सिखाता है!दूसरी ओर सोहराब की बहन  अनिता अग्रवाल कहती हैं  मेरा भाई सोहराब और मेरा रिश्ता बेहद पावन और पवित्र है और भाई बहन के पावन रिश्ते का  प्रतीक रक्षा बंधन में अवसर पर मैं अपने भाई की कलाई पर पिछले एक दशक से राखी बांधती आ रही हूं।

Post a Comment

0 Comments