Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ढाई घण्टे तक गन्दे पानी मे जल सत्याग्रह पर बैठे रहें विधायक राज सिन्हा,सुनिये क्या निकला जल जमाव की समस्या का समाधान



धनबाद: रानी बांध धैया के निकट मंडल बस्ती और हलदर बस्ती के ग्रामीणों की जलजमाव से जुड़ी समस्याओं को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा लगभग ढाई घंटे तक जल सत्याग्रह पर बैठे रहें। निगम जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी चलती रही। लगभग 11:00 बजे नगर आयुक्त रविराज शर्मा  और सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार पहुंचे । उसके बाद जल निकासी की कवायत शुरू हुई और पुराने नाले को जेसीबी से खोदकर कर जल निकासी की प्रक्रिया शुरू कराई गई । वार्ता में निर्णय लिया गया कि स्थाई समाधान के लिए नगर निगम जल्दी स्थाई नाले का निर्माण कराएगी। वहीं विधायक ने फिर चेतावनी दी है की अगर जल्द स्थाई समाधान नही निकला तो अबकी बार फोरलेन सड़क को जाम कर देंगे।सोमवार को नगर निगम की छुट्टी के दिन नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, अभियंता से आग्रह कर नगर निगम कार्यालय में धैया स्थित रानी बांध तालाब के सामने से बस्ती की ओर जाने वाले रोड पर जल जमाव की बदतर स्थिति पर चर्चा विधायक ने की थी. लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. पिछले 11 अगस्त को विधायक ने घोषणा की थी की जल जमाव को खत्म नहीं किया जायेगा तो वे जल सत्याग्रह करेंगे और आज जल सत्याग्रह किया।








Post a Comment

0 Comments