Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने आज शिक्षक दिवस पर “गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में 10 मेधावी छात्रों को उनकी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया




धनबाद। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, धनबाद ने आज शिक्षक दिवस  पर “गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम”  के तहत राज एकेडमी स्कूल, धैया खटाल, धैया में मनाया। जहां हमारे समाज के काफी गरीब समुदाय के बच्चे पढ़ते हैं। 

इस अवसर पर वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं डॉक्टर सर्वपल्ली श्री राधाकृष्णन जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। बच्चों ने शिक्षक दिवस के ऊपर अपनी प्रस्तुति दी। संस्था की ओर से सभी टीचरों एवम वहां के स्टाफ को एवं स्कूल के संचालक को घर में काम आने वाले उपयोगी उपहार दिए। 10 मेधावी छात्रों को उनकी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। हलवे का प्रसाद का भोग लगाया गया एवं सभी आए हुए छात्रों, टीचर गण एवं अन्य लोगों को चॉकलेट एवं स्नेक्स दिए गए। स्कूल की ओर से सभी लोगों को अल्पाहार कराया गया।शक्ति मंदिर की माता की चुनरी, श्रीफल एवम खजाना आशीर्वाद के रुप में विद्यालय को दिया गया। 

इस कार्यक्रम में संरक्षक  योगेंद्र तुलस्यान, अध्यक्ष  सोमनाथ प्रूथी, कार्यकारी अध्यक्ष  किशन गोयल, महामंत्री  पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष श्री पवित्र तुलस्यान, श्री नितिन हरोदिया, श्री संजय अग्रवाल, श्रीमती हेमा प्रूथी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments