Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद के कुम्हारपट्टी की समस्याओं का सामाधान करने की कुंभनाथ सिंह पहुंचे स्थानीय लोगों के बीच कहा कि यहां पर जो भी समस्याएं हैं, आने वाले दिनों में हम पूरा करेंगे, इसकी गारंटी है





धनबाद:  गुरुवार को समाज सेवी लाल बाबू सिंह के भाई कुम्भनाथ सिंह ने  स्थानीय युवाओं के अनुरोध पर  मनईटांड कुम्हार पट्टी में दौरा किया।वहां आयोजित कार्यक्रम में वहां व्याप्त समस्याओं के बारे में लोगों ने उनको बताया। क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या और बेरोजगारी की समस्या को उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया। इस पर कुंभनाथ सिंह ने उपस्थित लोगों का समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यहां पर जो भी समस्याएं हैं । आने वाले दिनों में हम पूरा करेंगे,  इसकी गारंटी है. मैं खुद युवा हूं इन युवाओं के साथ जिंदगी भर  हर सुख दुख में भाई बनकर हमेशा साथ खड़े रहेेंगे। दिव्यांगों की मदद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा धनबाद के हर एक दिव्यांगों को स्कूटी देने का निर्णय लिए हैं। जैसे-जैसे दिव्यांगो के आवेदन आ रहे हैं शोरूम से उनके सुविधा अनुसार स्कूटी बनवा कर दिया जा रहा है।





Post a Comment

0 Comments