Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बूथ नम्बर 166 और 167 के वोटरों की मांग, बूथ का स्थानांतरण करें, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार

 


झरिया: झरिया विधानसभा के जोरपोखर अंचल के शालीमार, सुंदरपुर और सुंदरनगर के मतदाता अपने मतदान केंद्र को नजदीक लाने के लिए आंदोलित है। इसे लेकर मतदाताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज झरिया सीओ से मिलकर बूथ का स्थानांतरण की मांग किया। कहा  कि अगर उनका बूथ का स्थानांतरण नजदीक में नहीं किया गया तो वोट बहिष्कार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शालीमार, सुंदरपुर और सुंदरनगर का मतदान केंद्र संख्या 166 और 167 करीब पांच किलोमीटर दूर रमजानपुर स्थित मरियम स्कूल में है। रमजानपुर इलाका मुख्य रास्ते पर नहीं होने से लोगो को पैदल या नहीं तो रिजर्व वाहनों पर जाना पड़ता है जिससे आर्थिक बोझ पड़ता है। बुजुर्ग, बीमार और विकलांग लोगो के लिए यह और भी ज्यादा परेशानी भरा काम हो जाता है। इस कारण अधिकांश वोटर मतदान करने नहीं जाते जिसका असर मतदान प्रतिशत पर पड़ता है।

सीओ से मिलने पहुंचे मतदाताओं का कहना है कि वे लोग वर्ष 2019 से ही मतदान केंद्र को स्थानीय शालीमार प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित करने की मांग लिखित रूप से करते आ रहे है। लेकिन इस मामले में न तो जिला प्रशासन संजीदा है और न ही राजनीतिक पार्टियां। यहाँ तक कि बूथ सुपरवाइजर भी इस मामले में कोई मतदाताओं की सुधि नहीं लेता इसलिए वोट बहिष्कार के अलावा और कोई चारा नहीं बचता है। प्रतिनिधिमंडल मंडल में शुभाशीष रॉय की अगुवाई में भोला सिंह, गणेश केशरी, देव कुमार दत्ता, विजय कुमार शाह, विपिन कुमार वाघेला, संजय बनर्जी व गणेश साव आदि मुख्य रूप से शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments