Dhanगुरु रु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद के कक्षा 8 के छात्र समीर कुमार ने आगरा में (उत्तर प्रदेश) में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अपने फर्स्ट फाइट में असाम के प्रतिद्वंदी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई तत्पश्चात सेकंड फाइट में तेलंगाना को हराकर फाइनल में जगह बनाई और अंत में फाइनल में आंध्र प्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक जीत कर सबको अचंभित कर दिया समीर की यह जीत समस्त झारखंड तथा धनबाद के लिए गर्व और सम्मान का विषय हैI समीर की इस सफलता पर गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष तरसेम सिंह तथा सचिव एस पी सिंह ने हर्ष जताया तथा बधाई देते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीl विद्यालय के प्राचार्य सुदीप कुमार ठाकुर ने समीर को इस सफलता पर बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की l प्राचार्य महोदय ने कोच मिंटू पाल के अथक परिश्रम तथा मार्गदर्शन को समीर की सफलता का श्रेय दिया,इस उपलब्धि पर समीर को विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दीl प्राचार्य महोदय ने अपने संदेश में कहा कि खेल के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा समर्पण से खेल को अपना करियर बना सकते हैं और जीवन में सफलता अर्जित कर सकते हैंl

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments