धनबाद/टुंडी:जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का ग्रामीण क्षेत्रों में अपने सामाजिक दायित्व के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर अभियान का आयोजन निरंतर जारी है इसी कड़ी में मंगलवार को टुंडी प्रखंड के चेपकिया ग्राम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 240 से अधिक ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों एवं लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं इलाज का लाभ उठाया।शिविर में जेपी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने 240 से अधिक मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर,बीएमआई, एवं अन्य बीमारियों का जांच पड़ताल किया।मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सेवा के साथ मुफ्त में मर्ज के अनुसार दवाइयां दी गई। शिविर में उपस्थित जेपी हॉस्पिटल के अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविरो का आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच पड़ताल व परामर्श एवं नि:शुल्क दवा वितरण के अलावा चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने, बीमारी एवं दुर्घटना से संबंधित आपातकालीन स्थिति से बचाव के बारे में बहुमूल्य जानकारियां भी प्रदान की गई। चेपकिया ग्राम एवं आसपास के ग्रामीण इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं शिविर में ही नि:शुल्क दवा वितरण के आयोजन से काफी खुश दिखें। शिविर में उपस्थित मरीजों ने डॉक्टरों,नर्सेज, स्वास्थ्य कर्मियों एवं जेपी अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद दिया। जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल ने कहा जेपी हॉस्पिटल ग्रामीण क्षेत्रों एवं जरूरतमंद मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और हॉस्पिटल का स्वास्थ्य जांच शिविर सह स्वास्थ जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments