Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जदयू का झरिया विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, खीरू महतो ने कहा कि झरिया की जनता पूरी तरह बदलाव के मूड में, वक्ताओं ने पिंटू कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाने के लिए सर्वसम्मति से दिया समर्थन, विभिन्न दलों के 368 नेताओं ने जदयू का दामन थामा

 




धनबाद/भागा:धनबाद जिला जनता दल यू. की ओर से झरिया विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को अनिल टॉकिज भागा, झरिया में आयोजित हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष  पिन्टु कुमार सिंह ने की। जबकि स्वागताध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव थे।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जदयू पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि सभा में बैठने की जगह कम पड़ गया। इसके लिए क्षमा चाहेंगे। भीड़ बता रही है कि झरिया की जनता पूरी तरह से बदलाव के मूड में है। वर्तमान झारखंड  सरकार निकम्मी है। जमीनी स्तर में कोई काम नजर नहीं आ रहा है। अगर झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलना है तो जदयू से जुड़े। नीतीश कुमार बिहार के साथ-साथ झारखंड की भी तरक्की चाहते है। आज राज्यसभा जाने के लिए लोग झोला भरकर रुपए ले जाते है पर मुझे राज्यसभा जाने के लिए एक रुपया नही लगा।खीरू महतो जनता की समस्याओं के खिलाफ लड़ाई के लिए हमेशा तैयार है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न दलों के 368 नेताओं ने जदयू का दामन थामा।

बिहार के एम.एल.सी. सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जदयू झारखंड में चुनाव लड़ेगी। सीट पार्टी तय करेगी। विपक्ष के नेता देश के बाहर जाकर देश की आलोचना करते है। नीतीश कुमार ने झारखंड को अपना माना है। बिहार कोटे से खीरु महतो को राज्यसभा भेजकर झारखंड का मान बढ़ाने का काम किया है। झारखंड सरकार  भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी है। महिला अपराध चरम पर है। झारखंड सरकार को बिहार मॉडल लागू करने में पसीना छूट रहा है। हिम्मत है तो शराबबंदी कराए। शराब पिलाकर सभ्य समाज का निर्माण संभव नहीं है।

बिहार के एम.एल.सी.  विजय सिंह ने कहा कि झारखंड तथा बिहार एक साथ अलग हुआ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बीमारू राज्य से देश का उत्तम राज्य बनाने का काम किया है। झारखंड किस हद तक विकास किया है इसका आकलन कर खुद समझ सकते है कि झारखंड कितना पीछे रह गया है। पार्टी झारखंड में खीरु महतो के नेतृत्व में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ता किस सीट से चुनाव लड़ेगी। यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगी। सम्मेलन के दौरान प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव,  जिला संगठन प्रभारी बेनी माधव झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य उचित महतो, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना सिन्हा आदि ने अपने विचार रखे। उक्त मौके पर पूर्व विधायक कामेश्वर दास,प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, जिला महासचिव कामेश्वर यादव,मुन्ना सिन्हा, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला नेत्री रीता रानी मण्डल, जिला महामंत्री डॉ. राजेश राम, जिला सचिव बैजु सिन्हा, चिरकुंडा नगर अध्यक्ष टोनी सिंह, झप्पु सिन्हा, झरिया नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बबलु मोदक, झरिया प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार पासवान, जिला महासचिव अजय श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, बैजनाथ भगत, बबीता देवी, जे.पी यादव, युवा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष महेश कुमार, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुमित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डब्लू सिंह, निरसा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पांडेय, टुंडी प्रखंड अध्यक्ष शिशिर दा, अक्षय सिन्हा, बमबम सिंह, सुबोध सिंह, जिला महासचिव नेपाल प्रमाणिक, जयंत रावत, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण महतो, समाज सेवी अनिल कुमार सिंह, निवास गोप, सत्यदेव मल्लिक, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विद्यानन्द पासवान आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments