Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने 5 अक्टूबर को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी पहुचेंगे रांची औऱ संकट मोचन मंदिर में गो ध्वज को करेंगे स्थापित




धनबाद। सनातन धर्म में वेद, उपनिषद, पुराणों सहित समस्त धर्म शास्त्रों में गो की महिमा गाई गई है। गाय को पशु नहीं अपितु माता की प्रतिष्ठा दी गई है यही सनातन धर्मी हिंदुओ की पवित्र भावना एवं आस्था है इसी धार्मिक आस्था हेतु संविधान एवं कानून में गाय को राज्य सूची से हटाकर केंद्रीय सूची में डालकर  गौमाता को राष्ट्रमाता  का सम्मान दिलाने तथा गौहत्या मुक्त भारत बनाने के लिए संपूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसके लिए  गो  प्रतिष्ठा आंदोलन- गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा की शुरुआत की गई है जो 22 सितंबर से 26 अक्टूबर 2024 तक चलेगा इसी क्रम में  गो ध्वज को स्थापित कर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने 5 अक्टूबर 2024 को  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी पहुचेंगे रांची औऱ संकट मोचन मंदिर में गो ध्वज को स्थापित करेंगे।

इस गो प्रतिष्ठा आंदोलन को लेकर रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की गई जहां ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के प्रतिनिधि एवं यात्रा के संयोजक ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी तथा सह- संयोजक गोभक्त विकास पाटनी जी, प्रदेश यात्रा संयोजक श्री प्रकाश पांडेय जी,  विज्ञान सिंह जी, झारखंड की मीडिया को संबोधित किया। जिसमें आशुतोष तिवारी, महन्त अमर दास,  गिरिडीह गो- सांसद राकेश केशरी, धनबाद गो - सांसद सुमन्त  शर्मा, विजय यादव, नीरज सिन्हा, परविंदर सिंह नामधारी, अमरेन्द्र प्रताप, पिंटू तिवारी, मनोज कुमार, देवरंजन जी के साथ अन्य कई गौभक्त मौजूद रहे ।।

Post a Comment

0 Comments