धनबाद। धनबाद जिला विद्युत, साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ अपने सभी सदस्यों का दुर्घटना बीमा कराएगा। दुर्गा पूजा के बाद इसपर पहल की जाएगी। न्यू टाउन हॉल में रविवार को आयोजित संघ के 14वें वार्षिक अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया। अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो शामिल हुए। दिल्ली से आए संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन विरेंद्र बबर और कोलकाता से आए प्रदेश अतिथि गिरीश मेहता की मौजूदगी में आयोजित अधिवेशन में एक बेवसाइट का लिंक भी जारी किया गया, जिससे संघ के सदस्य मोबाइल से एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। इस लिंक के माध्यम से किसी दुर्घटना या समस्या होने पर इसकी सूचना सभी सदस्यों एक पहुंच जाएगी और तत्काल मदद उपलब्ध कराया जा सकेगा। मौके पर क्ताओं ने डेकोरेटर्स की डेकोरेशन गाड़ी अथवा जेनरेटर गाड़ी कोआवश्यक सेवा में शामिल करने की मांग की। इसके लिए सांसद से पहल करने का आग्रह किया गया, ताकि इन गाड़ियों को प्रशासन द्वारा रोका नहीं जाए। पूजा और त्योहार में बिना पूर्व सूचना के साउंड पर रोक लगाने की प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इससे नुकसान होता है। इस कारण व्यवसाय पर निर्भर 1500 सदस्य और उनके परिवार को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। सांसद ने डेकोरेटर्स की मांगों को पूरा करने की दिशा में पहल करने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे डेकोरेटर्स संघ के साथ हैं और हर समय उनके लिएखड़े रहेंगे। अधिवेशन में बाहर से आए, अतिथियों ने संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए एकता को ताकत बताया। कहा कि संघ को मजबूत करने और सुविधा संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी पहल हो रही है, जिसका सभी सदस्यों को लाभ मिलेगा। मौके पर धनबाद जिला विद्युत, साउंड एंड डीजे डोकोरेटर्स संघ के चेयरमैन तेजव्रत सिन्हा, उप चेयरमैन सुशील को श्रीवास्तव, अध्यक्ष महादेव मंडल, अम संरक्षक मंटू सिंह, संयुक्त चेयरमैन घ केटो चटराज, दिनेश मंडल, उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, महासचिव शिव कुमार बनर्जी, सचिव पंचम शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
160 सदस्यों ने किया अधिवेशन में रक्तदान
न्यू टाउन हॉल में रविवार को अधिवेशन की शुरुआत रक्तदान से की गई। संथ के 160 सदस्यों ने रक्तदान किया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इनके हाथों वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन किया गया। अंत में पीएमसीएच के ब्लड सेंटर को ब्लड दिया गया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments