Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पर्युषण पर्व के पांचवे दिन सत्य धर्म की पूजा की गई,आत्म स्वरूप में सत्य धारण करना यही उत्तम सत्य धर्म है



Dhanad।  आज पर्युषण पर्व के पांचवे दिन सत्य धर्म की पूजा की गई।आज प्रात 7 बजे से भगवान का अभिषेक किया गया इसके बाद संजय गोधा परिवार और निर्दोष जैन परिवार , सैंकी जैन ने शांति धारा की ।

सत्य का अर्थ केवल सत्य बोलने ही नही अपितु सत्य मानना और समझना भी है , सत्य ही आत्मा का मूल स्वभाव है जिस पदार्थ का जो भी मूल रूप है उसे वैसे  ही स्वीकारना और आत्म स्वरूप में सत्य धारण करना यही उत्तम सत्य धर्म है ।आज के कार्यक्रम में सुशील बाकलीवाल,विनीत जैन, विशाल जैन, विनीत जैन,मनीष झांझरी,नवीन गोधा, राखी जैन, साधना बाकलीवाल , रिद्धि गोधा, उषा जैन आदि सम्मिलित थे।

Post a Comment

0 Comments