Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड बंगला भाषा - संस्कृति परिषद ने सम्मान समारोह का आयोजन कर धीवर समाज के हरिबोल मंडली को पुष्प गुच्छ एबं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया





Dhanbad। झरिया पोद्दार पाड़ा स्थित हरिबोल मंदिर परिसर में झारखंड बंगला भाषा -  संस्कृति परिषद द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के  मुख्य अतिथि बी बी एम कॉलेज के फाउंडर  प्रोफेसर  सिद्धार्थ बनर्जी उपस्थित थे। धीवर समाज के हरिबोल मंडली को पुष्प  गुच्छ एबं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।धीवर समाज के कीर्तन झरिया पोद्दार पाड़ा स्थित हरिबोल कीर्तन सभा 150 साल से भी ज्यादा सालो से अपना परंपरा व संस्कृति को जीवित रखा है। समाज के गोवर्धन धीवर को परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। धीवर समाज के तपन धीवर, नारायण धीवर, त्रिभंगा धीवर, भोला धीवर, माणिक धीवर, किशन धीवर, शुशांता धीवर, शशांक शेखर ओझा, गोबिंदा धीवर आदि को परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। संगीत शिल्पी अनिंदिता बनर्जी , शशांक शेखर ओझा, प्रोफेसर शीधार्थ बनर्जी को परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा धीवर समिति को आज सम्मानित कर मुझे अपने पर गर्व हो रहा है। बंगला संस्कृति के परंपरा के वाहक है यह समिति।  कोलकाता बंगला चैनल के संगीतकार अनिंदिता बनर्जी  लोक गीत पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में धीवर समिति द्वारा रंगारंग कीर्तन से सभी का मन मोह लिया। आज के कार्यक्रम के मंच संचालन परिषद के सहायक सचिव मिताली ने किया। परिषद के अध्यक्ष अजय मुखाजी, सचिव समीर गोस्वामी, सहायक सचिव मिताली मुखर्जी संयुक्त रूप से आज के मुख अतिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिनाकी राय, शुशांत बनर्जी, कल्याण घोषाल, तपन धीवर आदि का योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन परिषद के संयुक्त सचिव कल्याण घोषाल ने किया।





Post a Comment

0 Comments