Anchor:- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपनी-आपनी तैयारी में जुट गई। इसी संदर्भ में कांग्रेस ने गुरुवार को जिले के उत्सव भवन में संवाद आपके साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शिरकत ने किया , वही कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग गुट बनकर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को अंगवस्त्र, पुष्पगुक्ष तो कोई पगड़ी और चांदी का मुकुट देकर स्वागत किया वही कांग्रेस के संवाद आपके साथ कार्यक्रम में अनुशासनहीनता देखने को मिला। कांग्रेस नेता रणविजय सिंह और शमशेर आलम के समर्थको ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही शमशेर आलम जिंदाबाद हमारा नेता कैसा हो रणविजय सिंह जैसा हो के नारे लगाने शुरू कर दिया। इस पर सभा का संचालन कर रहे हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष रशीद रजा अंसारी ने उन्हें कई बार रोकने की कोशिश की लेकिन वह नारे लगाते रहे। कार्यक्रम में इच्छुक प्रत्याशियों के साथ-साथ जिले भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए । वही कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुक्ष देने के लिए आपस में ठेलम ठेली देखने को मिला । वही मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रजातंत्र में सब कोई प्रत्यासी बन सकते है लेकिन उनपर मुहर आलाकमान ही लगाएगा , वही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की इंडिया गठबंधन की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा डर गई है और पुनः झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments