Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनसंपर्क अभियान में युवा समाजसेवी एलबी सिंह को मिल रहा है भरपूर समर्थन, उन्होंने कहा कि बेरोजगारी एवं धनबाद की सभी समस्याओं को वे लोगों के साथ मिलकर दूर करने का भरपूर प्रयास करेंगे






धनबाद।  युवा समाजसेवी एलबी सिंह धनबाद की समस्याओं पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं इस दौरान उन्हें भारी जन समर्थन भी मिल रहा है अपने अभियान के दौरान वे बरमसिया में दिलीप कुमार ठाकुर (""कर्पूरी जी"") के आवास पर चाय पर चर्चा में शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने वहां की समस्याओं को उनके सामने रखा। श्री सिंह ने सब की बातों को सुनकर कहा कि बेरोजगारी एवं धनबाद की सभी समस्याओं को वह लोगों के साथ मिलकर दूर करने का भरपूर प्रयास करेंगे। लोगों का साथ मिला तो धनबाद को एक बेहतर शहर बनाएंगे। अपने अभियान के दौरान हुए मनईटांड़ के हरि नारायण कॉलोनी भी पहुंचे जहां युवाओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया उन्होंने धनबाद के विकास खास करके युवाओ के विकास पर जोर देते हुए कहा कि युवा के विकास से ही कोयलांचल का विकास संभव है।

Post a Comment

0 Comments