धनबाद। झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति का जिला वार्षिक सम्मेलन मैथन डैम सूर्य मंदिर के समीप आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल वं संचालन जिला महासचिव शैलेन मंडल ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम शाहिद मनिंद्र नाथ मंडल एवं समाज की स्वर्गीय के चित्र पर माल्यार्पण अर्पण कर शुरुआत की गई।कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल के आदेशनुसार जिलाध्यक्ष एवं जिला महासचिव संयुक्त सहमति से जिला समिति का विस्तार किया गया। साथ में प्रत्येक प्रखंड/नगर के अध्यक्ष वं सचिव का चयन किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित जामताड़ा से वीरेंद्र मंडल गिरिडीह से राजेंद्र मंडल रीना मंडल बोकारो से सुभाष मंडल मौजूद थे।
कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल ने कहा सुड़ी जाति को बंगाल की तर्ज पर अनुसूचित जाति का दर्जा मिलना चाहिए। यह हमारी पुरानी मांग है। केंद्रीय संरक्षक रेखा मंडल ने कहा संगठन में महिला की भागीदारी अति आवश्यक हैं। जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल ने कहा समाज में संगठन के बदौलत अनेक कुरीतियों कम हुई है। जामताड़ा से आए हुए वीरेंद्र मंडल ने कहा संगठन को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने की जरूरत है।
मौके पर उपस्थित धरनीधर मंडल सुनील मंडल डॉ माधव मंडल हिरेण मंडल फटीक मंडल पप्पू मंडल अशोक मंडल दिनेश मंडल गौउर मंडल विजय मंडल श्रीकांत मंडल प्रकाश मंडल धनंजय मंडल सत्यजीत मंडल, आशीष मंडल, प्रशांत मंगल,विष्णु मंडल निर्मल मंडल बाबलू मंडल सुशील मंडल गणेश मंडल दिजैन मंडल मनीष साव नारायण मंडल गौतम मंडल अमृत मंडल रवि प्रकाश मंडल तामार मंडल निमाई मंडल मनिंद्र मंडल प्रदीप मंडल जय नारायण मंडल परमेश्वर मंडल समीर मंडल संतोष मंडल राजकुमार मंडल राजेश मंडल सैकड़ों की संख्या में समाज सभी उपस्थित थे।







.jpeg)
.jpeg)
0 Comments