Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहीदी दिवस पर निरसा में एसजेएएस ब्लड बैंक ने रक्तदान शिविर आयोजित किया, 65 यूनिट रक्त एकत्रित

 



धनबाद। 23 मार्च  को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत दिवस के अवसर पर एस.जे.ए.एस ब्लड बैंक धनबाद ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर निरसा मध्य पंचायत की मुखिया रीता देवी के आवासीय कार्यालय के पास निरसा इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें 65 यूनिट रक्तदान हुआ।

यह आयोजन मुस्कान एक प्रयास संस्था की संस्थापक सह प्रेसिडेंट ललिता चौहान के नेतृत्व में किया गया, जो धनबाद जिले में समाजिक कार्यों में अपना सराहनीय योगदान दे रही हैं। रक्तदान शिविर में एसजेएएस ब्लड बैंक के सुदीप पांडे और उनकी टीम ने भी भाग लिया, जिनके नेतृत्व में रक्त संग्रहण कार्य किया गया। कार्यक्रम में ज़िला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह समेत कई सम्मानित लोग उपस्थित थे।एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सीईओ डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, जिससे दिल का दौरा और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। वहीं, एस.जे.ए.एस ब्लड बैंक के सुदीप पांडे ने कहा रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि ललिता सिंह ने 50 बार रक्तदान किया है, जबकि गोपाल भट्टाचार्य ने 89 बार रक्तदान किया है, जो सराहनीय है।एस.जे.ए.एस ब्लड बैंक ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और मुस्कान एक प्रयास संस्था की पूरी टीम को रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

एसजेएएस ब्लड बैंक अपनी सामाजिक दायित्ब का निर्वहन करते हुए कई जरूरतमंद मरीजों को रक्त ससमय उपलब्ध कराकर समाज में अनुठी मिशाल पेश किया है। सैकड़ो से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित, कैंसर पीड़ित एवं अन्य जरूरतमंदों को बिना रक्तदान किए रक्त उपलब्ध करवाया गया है। थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जा रहा है। हर मरीजों को रक्त की उपलब्धता में ब्लड सेंटर के मदद से सहुलियत प्रदान हो रहा है। ससमय रक्त उपलब्ध होने से मरीजों को एक नई जिंदगी मिल रही है। हम सभी की कोशिश है कि मरीजों को रक्त की उपलब्धता में सहुलियत मिले। ससमय रक्त उपलब्ध कराकर मरीजों उत्तम स्वास्थ्य का लाभ प्रदान करना ही प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments