धनबाद। दामकाड़ा बरवाअड्डा में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव परिवार के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा हुआ। सुबह से ही यज्ञ मंडल की परिक्रमा के लिए श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। समाजसेवी रीना मंडल अपने परिवार के साथ महायज्ञ में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की एवं झारखंड सह क्षेत्रीय परिवारजनों के सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता की मंगलकामना की। मौके पर पूर्व सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल जी की धर्मपत्नी जमुना मंडल, उमा मंडल, रीना मंडल, सुतापा मंडल, रिंकू मंडल, माया मंडल, सोनाली मंडल समेत सैकड़ो ग्रामीण शामिल थे।
0 Comments