Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत सरकार के जनहित में संचालित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वास्थ्य सेवा शिविरों का आयोजन करेगा


धनबाद। भारत सरकार द्वारा जनहित में संचालित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर 2025 को किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय पहल का उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा गंभीर बीमारियों की रोकथाम एवं प्रारम्भिक पहचान सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वास्थ्य सेवा शिविरों का आयोजन करेगा। इन शिविरों में महिलाओं के लिए निम्नलिखित सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध होंगी –

1) ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग (Mammography)


2) सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग (PAP Smear Test)


3) एनीमिया स्क्रीनिंग (हीमोग्लोबिन जाँच)


4) रक्तचाप, वजन, SPO2 एवं पल्स की जाँच


5) निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श (Free Consultation)

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, रोगों की शुरुआती अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा समाज में “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है” का संदेश प्रसारित करना है।असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट विगत कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं, कैंसर रिसर्च एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत है। इस अभियान के माध्यम से ट्रस्ट एक बार फिर यह संकल्प ले रहा है कि प्रत्येक महिला को समय पर सही जानकारी, निःशुल्क जाँच और विशेषज्ञ परामर्श मिले, जिससे उनका परिवार और समाज दोनों स्वस्थ एवं सशक्त बन सके। ट्रस्ट ने सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ अवश्य उठाएँ और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक है।

अभियान का संचालन असर्फी हॉस्पिटल, धनबाद के विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों एवं समाजसेवियों का सहयोग भी लिया जा रहा है, ताकि अभियान अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुँचे और जन-जन में स्वास्थ्य चेतना फैले।

Post a Comment

0 Comments