Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के 46 वें स्थापना दिवस पर भगवान श्री राम के आदर्श जीवन और मर्यादाओं का दिव्य वर्णन पर चिराग जैन ने संगीतमय प्रस्तुति दिया






धनबाद। शहर के न्यू टाउन हॉल में संपन्न हुआ जिसमें हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट ने 2025 का दिलीप चंचल काव्य सम्मान नवोदित रचनाकार नवल किशोर हाजरा जी को प्रदान किया गया एवं दिलीप चंचल सेवा सम्मान से क्रमशः 2025  सर्वश्री शंकर गोयल, दीपक कनोडिया,अजय अग्रवाल,डॉक्टर मिहिर झा,एवं श्रीमती अनीता अग्रवाल को दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुप्रसिद्ध समाजसेवी  शिव बालक सिंह एवं अन्य अतिथियों में सर्वश्री दिलीप गोपालका,डॉक्टर निर्मल डोलिया,पुष्कर डोकनिआ, दीपक कानोड़िया ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय आनंद सचिव राकेश शर्मा,हरीश गर्ग,संजय तिवारी,जयप्रकाश अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संस्था के सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा हिंदी के नवोदित रचनाकारों को समर्पित साहित्य ग्रंथ भाग 2 का लोकार्पण किया जाएगा ।जिसमें कोयलांचल से लेकर झारखंड के तमाम रचनाकारों की रचनाएं शामिल की जाएगी।  वर्ष 2026 का हिंदीसेवी  सम्मान जो देश के दो रचनाकारों को दिया जाएगा। जिसकी राशि 131000 प्रदान की जाएगी।जो झारखंड के साहित्य के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगा। साथ ही साथ आर्थिक रूप से कमजोर साहित्यकारों को ट्रस्ट साहित्य को उत्थान के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेगी।साथ ही साहित्य सदन के निर्माण में प्रयाससील है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में चिराग जैन द्वारा पुरुषोत्तम प्रस्तुत किया गया उन्होंने भगवान श्री राम की आदर्श जीवन और मर्यादाओं का दिव्य वर्णन संगीतमय प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने बताया कि साहित्य समाज सेवा और आध्यात्मिकता तीनों को एक मंच पर जोड़ने का अंगूठा प्रयास हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट ने किया है। जो भी व्यक्ति इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बने हैं वह निश्चित रूप से हिंदी भाषा साहित्य संस्कृति के गौरव को आगे बढ़ाने के साक्षी बनेंगे। कार्यक्रम में सर्वश्री डॉसी बी मेहता पुष्कर डोकनिआ, प्रवीण अग्रवाल विकी कथूरिया, अनंत भरतिया राहुल गोयल,शिव बालक सिंह, डॉक्टर निर्मल डोलिया,सुधीर गोयल, हरीश गर्ग, विवेक रूंगटा, डॉक्टर राजश्री भूषण, शेखर शर्मा दिलीप गोपालका, कुमार मनीष,  को भी सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि ट्रस्ट आगामी वर्षों में प्रत्येक महीने साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन करने जा रही है।जिसमें स्थानीय साहित्य को साहित्य के विकास के लिए अग्रसर किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में संजय आनंद,राकेश शर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, नीरज शर्मा, संजय तिवारी, अभिजीत सांवरिया,  दिलीप गोपालका, हरीश गर्ग, दीपक कनोडिया आदि ने योगदान दिया।


समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति मौज़ूद थी।

Post a Comment

0 Comments