धनबाद। आज बरवाअड्डा बड़ाजुमुआ तुरी बस्ती का पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी रीना मंडल ने निरीक्षण किया। पंचायत समिति गोविंदपुर से प्राप्त 15वें वित्त आयोग मद योजनान्तर्गत योजना सं- 16/ 2021-22 योजना का नाम रवानी घर से सुब तुरी के घर तक नाली कार्य हेतु ₹15000 का अग्रिम प्राप्त किया गया है। परंतु आज तक कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। जिसके कारण नाली का व्यवस्था नहीं होने से सभी मकान मालिक अपने-अपने घर का गंदा पानी रास्ता में बहा रहे हैं,जिससे आमजनों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। जिससे बस्ती की सभी महिलाएं काफी आक्रोश में देखी, सर्व समाज महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने रीना मंडल जी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। समस्या का सूचना मिलने पर रीना मंडल जी महिलाओं के साथ तुरी बस्ती गई निरीक्षण करने के लिए। उन्होंने बस्ती के सभी लोगों से मिली जिनके घर का पानी रोड में बह रहा था, उन लोगों को समझाया और कहा कि अगर इसका निदान जल्द से जल्द नहीं की गई तो हम सब उपायुक्त महोदय से मिलने जाएंगे। मौके पर सुनीता कुमारी, रीता कुमारी, काजल देवी, कुसुम देवी, रेनू सिंह, मुन्नी देवी, सुशीला देवी, रामदयाल यादव, गीता देवी, शीला कुमारी, मिनता देवी, पुतुल कुमारी, चंपा देवी, नीतू देवी, मानी देवी, रीता देवी, पन्ना देवी, रूबी कुमारी, काजल कुमारी, रंजू कुमारी, सीमा देवी, गायत्री देवी, प्रभात कुमार ,किरण देवी ,यशोदा देवी, उमा देवी, संजू देवी ,सरस्वती देवी, झरना देवी, लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी ,शीला देवी, अनु देवी और अन्य मौजूद रही।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments