Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विश्व मानवाधिकार दिवस पर जीवन ज्योति विशेष विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन






धनबाद। आज रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय ‘जीवन ज्योति’ में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर अभिभावकों एवं बच्चों के लिए *विधिक जागरूकता शिविर* का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद (DLSA) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में DLSA धनबाद के सचिव-सह-अवर न्यायाधीश श्री मयंक तुषार टोपनो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरानुसार दीप प्रज्वलन से की गई। विद्यालय की प्राचार्या सुश्री अपर्णा दास ने सभी अभिभावकों एवं DLSA के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का अवसर अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि न्यायाधीश महोदय स्वयं आकर संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

डॉ. कुमार विमलेन्दु (चीफ एलएडीसीएस, DLSA) ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान ने नागरिकों को अनेक अधिकार प्रदान किए हैं, और उनकी जानकारी होना प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, जिससे हम अपनी जिम्मेदारी और भागीदारी बेहतर रूप में निभा सकें।

मुख्य अतिथि श्री मयंक तुषार टोपनो ने अभिभावकों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून:दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकारों और समान भागीदारी की गारंटी देता है,दिव्यांगताओं की संख्या 7 से बढ़ाकर 21 करता है। शिक्षा, रोजगार, पहुँच (Accessibility) और कानूनी सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में समानता सुनिश्चित करता है,तथा UNCRPD के अनुरूप केंद्र एवं राज्य स्तर पर कार्यान्वयन तंत्र स्थापित करता है। उन्होंने यह भी बताया कि NALSA, JHALSA एवं DLSA द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से नागरिक निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि किसी भी कानूनी समस्या में वे निःसंकोच सहायता प्राप्त करें। उन्होंने जीवन ज्योति विद्यालय के सेवा-कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया। आज उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के दिव्यांग प्रमाणपत्र, पेंशन एवं अन्य स्कीमों से संबंधित परेशानियों का न्यायाधीश महोदय से साझा किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सचिव श्री राजेश परकेरिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा अतिथियों को बच्चों द्वारा बनाए गए बॉटल लैंप स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किए।

आज के शिविर में डालसा के सचिव सह - अवर न्यायाधीश श्री मयंक तुषार टोपनो जी,डॉ कुमार विमलेंदु ( चीफ एल ए डी सी एस, डालसा), श्री राजेश परकेरिया (सचिव, जीवन ज्योति संस्थान), सुश्री अपर्णा दास (प्राचार्या जीवन ज्योति), अभिभावकगण एवं जीवन ज्योति विशेष विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments