Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सर्व धर्म सामुहिक 18 जनवरी को गोल्फ ग्राउण्ड धनबाद मे 101 जोडे का विवाह कराएगी




धनबाद।  हिरापूर स्थित वेडिंग विल्स मैरेज हाॅल मे सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक समिति के चेयरमैन मनजीत सिंह की अध्यक्षता हूई।  समिति के अध्यक्ष  प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की प्रतेक वर्ष की भांति लगातार 12वे वर्ष भी दिनांक 18 जनवरी 2026 को गोल्फ ग्राउण्ड धनबाद मे 101 जोडे का विवाह सभी धर्म से जुडे लडके एव लडकियो की जा रही है। यह विवाह बिल्कुल निशुल्क की जाती है।अभी तक लगभग 50 फार्म जोडो के द्वारा ली जा चुकी है।आज बैठक तैयारी पर की गई। बैठक मे निर्णय लिए गए की प्रतेक जोडे को आवश्यकतानुसार घर बसाने के लिए सामाग्री समिति की ओर से दी जाएगी।हर जोडे पर बारात एव सारात के लिए लगभग 10 हजार लोगो की खाने की व्यवस्था की जा रही है। समिति  के उपाध्यक्ष  द्वारिका प्रसाद तिवारी जी ने बताया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगी और साम 5 बजे विदाई समारोह की जायेगी। महिला विग की जया सिंह ने बताया सभी दुल्हन को तैयार कर मंच  तक की व्यवस्था की जा रही है।रजिस्ट्रेशन फार्म तीन स्थल पर निशुल्क दी जा रही है। बेकरबान्ध स्थित पंडीत डेकोरेटर,  चिरागोडा स्थित होटल उडलैण्ड के समीप, मनईटाड स्थित वयूटी डेकोरेटर मे।

आज की बैठक मे भरत जी भगत, दिलीप कुमार सिंह, तारक नाथ दास,नीरज कुमार शाहा संजय कुमार तिवारी  रंजन श्रीवास्तव समीरन सरकार गुडडु साव नवीन कुमार संगीता जसवाल सरीता सिंह प्रिया सिह अर्चना  पुष्पा आदी मौजूद शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments