Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के संत जेवियर स्कूल शालीमार में तीन दिवसीय कैंप का हुआ समापन



पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे संत जेवियर स्कूल शालीमार में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के द्वारा स्काउट प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण समाप्ति में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जोड़ा पोखर थाना के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा जी रहे। विशिष्ट अतिथि संत जेवियर स्कूल के डायरेक्टर पुनीत शाह एवं बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव पप्पू पंडित रहे।  समापन सत्र में दो दिनो से चल रहे प्रशिक्षण का अतिथि ने जायजा लिया तत्पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थी के द्वारा किए गए ट्रैकिंग मार्च पास्ट एडवेंचर गैजेट योग कुकिंग सेफ्टी बेल्ट बांधना नुक्कड़ साइबर क्राइम से कैसे बचे, भारतीय नृत्य, रंगोली, पेंटिंग, नेचर कलेक्शन, फर्स्ट एड बॉक्स आदि का अवलोकन करने के बाद चयनित प्रशिक्षणार्थी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथी यह भी कहा गया कि पढ़ाई के साथ-साथ स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण लेते रहना चाहिए इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के मुख्य प्रशिक्षक रिकी कुमार साव, प्रशिक्षक मिथलेश कुमार, गाइड प्रशिक्षिका रोशनी प्रवीण के साथ विद्यालय के सहयोगी के रूप में शगुफ्ता मैडम की भूमिका सराहनीय रहा।

Post a Comment

0 Comments