धनबाद। नया बाजार स्थित राजेंद्र मैदान में नौजवाने नया बाजार के द्वारा जलसा सीरत उन नबी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जलसा की शुरुआत बाद नमाजे मगरिब हुई जिसकी अध्यक्षता मुफ्ती अब्दुल हई साहब ने की जिसमें मुल्क के कई उलेमा इकराम तशरीफ लाए इस प्रोग्राम की अध्यक्षता मुफ्ती अब्दलाही के सदारत में हुई जिसमें मुख्य रूप से मुफ़्ती इजहार नोमानी कोलकाता से तशरीफ़ लाएं मुफ्ती वसी अहमद कासमी पटना से और नाथ पढ़ने के लिए फारुख दिलकश मऊ यूपी से तशरीफ़ लाएं मंच का संचालन मुफ्ती मुनीर ने किया प्रोग्राम की शुरुआत तिलावत ए कुरान के साथ हाफि कारी जिललू रहमान उसके बाद नात खान फारुख दिलकश ने नातिया कलाम पेश कर तमाम लोगो के दिलो को जीत लिया। मुफ्ती हाई ने अपनी तकरीर में नौजवानों को इस्लाम का पैगाम दिया कि नौजवानों को बुराई से दूर होकर अच्छी तालीम हासिल करें और अपने अंदर की बुराई को दूर करें और मुल्क में अमन अमान, खुशहाली की बात कही। उनके बाद मुफ्ती इजहार नोमानी ने अपने बयान में मुल्क के अंदर अमन अमान भाईचारगी और समाज की हर तरह के खैर और भलाई को आम करने के लिए हमारे नबी के बताए हुई रास्ते को अपनाने के और अपने नबी के किरदार को अपनाने की जरूरत है जिससे समाज और नौजवानों में इस्लाम हो। मुफ्ती वशि अहमद कासमी ने अपने बयान में कहा कि आज दीन की कमी के कारण नौजवान गलत रास्ता अपना लेते हैं। अच्छे इंसान बनने का पैगाम दिया ताकि और ज्यादा से ज्यादा इल्म हासिल करने पर बयान किया इस जलसे में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए और तकरीर सुनकर इसको सफल बनाया इस प्रोग्राम को सफल बनाने में ईदगाह मस्जिद के इमाम अमीरुद्दीन कासमी और हाजी अशरफ साहब और तमाम नौजवान नया बाजार ने कड़ी मेहनत किया।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments