Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान



धनबाद। शहर के मटकुरिया क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों और दुकानों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। बड़ी संख्या में लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर घंटों लाइन में खड़े नजर आए। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने एक सप्ताह से लेकर 15 दिन पहले तक गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक घर पर डिलीवरी नहीं मिल पाई है। इससे नाराज लोग मजबूर होकर सीधे दुकानों पर पहुंच रहे हैं और सिलेंडर लेने के लिए कतार में लग रहे हैं।लोगों ने बताया कि घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई परिवारों में खाना बनाने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं, भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिल रही है।उपभोक्ताओं ने संबंधित एजेंसियों और प्रशासन से जल्द से जल्द गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments