धनबाद।आज 132/33 केवी हर्ल डीवीसी जीएसएस के 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को चार्ज किया गया। इससे 331/11 केवी सिंदरी और हर्ल पावर सबस्टेशन को बिजली मिलेगा। बिजली जीएम अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि 50 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगने से सिंदरी को निर्बाध बिजली मिलेगी। भविष्य में गौशाला और डिगवाडीह इलाके को भी इससे जोड़ा जाएगा। मौके पर जीएम ट्रांसमिशन धनबाद हरिराम स्वर्णकार, कार्यपालक अभियंता ज्ञान रंजन,जावेद अत्तहर, आफताब आलम, जूनियर इंजीनियर राजेश और डीवीसी के पदाधिकारी मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments