Hot Posts

6/recent/ticker-posts

21 जून को बैंक मोड़ स्थित डीएमसी मॉल में होगा आम महोत्सव का आयोजन



अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आम महोत्सव भी बनेगा आकर्षण का केंद्र

धनबाद। उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले आम महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों एवं जेएसएलपीएस (पलाश) के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 8:00 बजे से बैंक मोड़ स्थित डीएमसी मॉल परिसर में आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों द्वारा उत्पादित आमों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है।उन्होंने कहा कि आम महोत्सव में जिले के किसानों एवं एफपीओ के माध्यम से विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री की जाएगी। आगंतुकों को आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, दशहरी, सिंदूरी सहित कई लोकप्रिय किस्मों के आम एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। महोत्सव में जेएसएलपीएस से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों (दीदियों) द्वारा विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर आम आधारित उत्पाद जैसे आचार, चटनी, अमावट, आम जूस, आम पन्ना सहित अन्य मूल्य संवर्धित उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इससे महिला समूहों को अपनी उत्पादकता और उद्यमिता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में आम एक प्रमुख बागवानी फसल है और इसकी बेहतर उपज को देखते हुए किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन, समुचित व्यवस्था, व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आगंतुकों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलेवासियों से आम महोत्सव में शामिल होकर स्थानीय किसानों एवं महिला समूहों को प्रोत्साहित करने की अपील की।


Team PRD Dhanbad

Post a Comment

0 Comments