धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदन संगीत प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पवन, पानी, धरत एवं आकाश सदन के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों के मधुर स्वर, लय, ताल तथा आत्मविश्वासपूर्ण मंच प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल ने स्वर, लय, ताल, उच्चारण एवं भावाभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में पानी सदन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान, पवन सदन ने द्वितीय स्थान, जबकि धरत सदन एवं आकाश सदन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुदीप कुमार ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि संगीत विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विजेता सदनों को शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ विद्यालय की गतिविधियों में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के संगीत विभाग एवं समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण संगीत की मधुर स्वर-लहरियों से गुंजायमान रहा।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments