धनबाद। कोयलांचल के कद्दावर नेता,कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ,झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पु कुमार तिवारी ने कहा कि मल्लिक साहब का निधन से झारखंड सहित कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है। झारखंड सहित पूरे कोयलांचल में शोक की लहर हैं। आगे उन्होंने कहा मल्लिक साहब स्वभाव से काफी सरल,मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी दूरदर्शिता,साहस और मानवता की मिसाल हमेशा प्रेरित करती रहेगा। वे कोयलांचल में कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे,उनका जीवन सदैव मजदूरहित व संगठन के प्रति समर्पित रहा हैं। वे अपने राजनीति जीवन में हमेशा संघर्षील रहे। कोयलांचल में कांग्रेस संगठन को मजबूत नींव रखने में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है,उनका राजनीतिक सफर संगठन से लेकर विधानसभा के साथ झारखंड सरकार में वे मंत्री भी रहें। कोयलांचल में मजदूरों एवं लोगों की ज्वलंत समस्याओं एवं उनके हक और अधिकार के लिए अपनी आवाज को हमेशा बुलंद किया। उनका निधन निश्चित रूप से कोयलांचल सहित कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई हैं। पूरे कांग्रेस परिवार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments