धनबाद। जेबीवीएनएल के सीएमडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिजली महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा और धनबाद के तमाम फील्ड ऑफिसर जुड़े। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे स्मार्ट मीटरिंग के काम का जायजा लिया। स्पॉट बिलिंग और नॉन स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के साथ बिलिंग 100% करने के निर्देश दिया। है इसके अलावा निर्बाध बिजली आपूर्ति और ट्रांसफार्मर जलने पर 24 घंटे पर ट्रांसफार्मर बदलने और उपभोक्ताओं की परेशानी का त्वरित निपटारा करने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकरियों को ऊर्जा विभाग के स्कीम को बेहतर तरीके से लागू करने और उपभोक्ताओं में विभाग की प्रदत्त सेवाओं के प्रति अवेयरनेस फैलाने की बात कही। उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के दफ्तर का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए कैंप में उनसे जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने पर उन्होंने जोर दिया। मौके डीजीएम मुकुल गरवारे, कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार, मुकुल कुमार, निराला कुमार, एसके बक्शी एवं अन्य मौजूद थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments