Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण, अनुभवी क्रिकेट कोच *रतन कुमार* का चयन प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी में ईस्ट ज़ोन के हेड कोच के रूप में किया गया




Dhanbad।  झारखंड क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। अनुभवी क्रिकेट कोच *रतन कुमार* का चयन प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट ज़ोन के हेड कोच के रूप में किया गया है। यह उपलब्धि उनके लंबे अनुभव, मेहनत और सफल कोचिंग करियर का परिणाम मानी जा रही है। इस नियुक्ति से झारखंड के साथ-साथ पूरे पूर्वी क्षेत्र के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। रतन कुमार इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड टीम के हेड कोच रहते हुए टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वहीं रणजी ट्रॉफी में भी उनके मार्गदर्शन में झारखंड टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया था। उनकी रणनीति, अनुशासन और खिलाड़ियों को निखारने की क्षमता की क्रिकेट जगत में हमेशा प्रशंसा होती रही है।दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट ज़ोन के हेड कोच बनने पर उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। इस अवसर पर रेलवे कर्मचारी मुनेश्वर सिंह, सीएम झा, विकास कुमार रानू ,तारीक अजीज,राहुल प्रसाद, इब्ने हसन खान रेलवे ग्राउंड के मुख्य कुरेटर दुलाल जी सहित कई खेल प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। रतन कुमार की यह उपलब्धि झारखंड के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणास्रोत है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में ईस्ट ज़ोन की टीम दलीप ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन कर नई सफलता हासिल करेगी।

Post a Comment

0 Comments