Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रह्माकुमारीज ने वीणा विधा निकेतन स्कूल पुटकी में नशा मुक्ति अभियान चलाया



Dhanbad । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जगजीवन नगर  अनु दीदी के नेतृत्व में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत विणा विधा निकेतन स्कूल पुटकी थाना मोड़ में नशा से होने वाले नुकसानों के बारे बताया गया। कैसे छोटे छोटे बच्चे मोबाइल से इंटरनेट पर गेम और डिजिटल मीडिया के साथ अपने पढ़ाई को बाधित कर रहे हैं और भी अनेक प्रकार के नशे गिरफ्त में आ रहे हैं सभी शिक्षकों और कर्मचारियों सहित बच्चों ने भविष्य में किसी भी प्रकार के के नशा नहीं करने का संकल्प लिया तथा नशा मुक्त भारत नशा मुक्त धनबाद नशा मुक्त पुटकी का संकल्प किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल ए के सिंह  विधालय के संचालक विशाल कुमार एम पी अंसारी वी के यादव वकील माहतो डी एन मिस्त्री अंजु कुमारी अनुभा सिन्हा मिलन बनर्जी तथा ब्रम्हकुमारीज पाठशाला पुटकी और धनबाद से मनोरंजन प्रसाद माधव झा संजय माहतो ममता झा सहित अनेक बीके भाई बहन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments