झरिया : अग्रवाल धर्मशाला, झरिया में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख रणनीतिकार अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धनबाद जिला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विहिप केंद्रीय प्रवासी मंडल के सदस्य जगन्नाथ शाही ने अशोक सिंघल के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख करते हुए आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले रामभक्तों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार की भूमिका की आलोचना भी की।
विशिष्ट अतिथि राजस्थान के पंचखंड सिद्धपीठ के आचार्य समरेन्द्र महाराज ने गो-रक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से गो-रक्षा को लेकर कड़ा कानून बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि गो-रक्षा के समर्थन में देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसे केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विहिप जिला अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने किया। मौके पर विहिप झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, सांसद ढुलू महतो समेत द्वारिका तिवारी, राजेश दुबे, आनंद महतो, अजीत पांडेय, दिलीप श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, मिथिलेश महतो, मधुसूदन अग्रवाल, पूरन मल राठौर, दिवाकर सिंह, अमन, लल्लू झा, धर्मेंद्र सरोज, सोनू सिंह और सुभाष चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments