Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण संरक्षण ही एकमात्र विकल्प है ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण के लिए- रवि कुमार निषाद

 


धनबाद। राजेन्द्र बालिका उच्च विद्यालय ,कतरास में   पौधारोपण कार्य किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम एल आई सी ब्रांच कतरासगड के साथ संयुक्त रूप से जय धरती मां फाउंडेशन के सौजन्य से पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि कुमार निषाद ने कहा - पृथ्वी पर जीवन को बचाने को लेकर विश्व पटल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से लेकर हमारी भारत के वैज्ञानिकों का प्रयास जारी है की किस तरह हम अपने पृथ्वी की सन्तुलन के बनाने में सफल प्रयास करें,आज के समय ग्लोबल वार्मिंग के वजह से कई महाप्रलय जैसे संकट दिख रहे हैं। उदाहरण के रूप में नेपाल में अचानक बड़ा सा हिमालय से बर्फ का टुकड़ा बाढ़ में तब्दील होकर तबाही का रुप ले लिया इसमें ना जाने कितने जान गई। इसलिए आज पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उन्हें संरक्षित करना ही एकमात्र विकल्प है हम मानवों के लिए।

कार्यक्रम में शामिल प्रधानाध्यापिका सुमन मिश्रा,शिक्षकगण,संतोष कुमार,एल आई सी ब्रांच के साखा प्रंबधक,जय धरती मां फाउंडेशन के सह संस्थापक रंजीत कुमार जिला सचिव सहदेव महतो जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद शमशेर अली मौजूद रहे!

Post a Comment

0 Comments