धनबाद: ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में आज जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण के मनमोहक रूप में सज-धज कर आए। छोटे-छोटे कान्हा मोर-मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में और नन्ही राधा रानी लहंगा-चोली में बेहद प्यारी लग रही थीं।बच्चों ने कृष्ण भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए और राधा-कृष्ण की झांकी सजाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments